
बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर शनिवार सुबह श्री बालाजी भक्त मंडली के सदस्यों ने बालाजी महाराज को चोला चढ़ाया। इसके बाद बाबा को चांदी का वर्क अर्पित कर भव्य श्रृंगार किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु चोला चढ़ाकर बाबा से मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा तथा तहसील क्षेत्र के गांव खौंसारा स्थित बालाजी धाम में आचार्य ललित शर्मा ने पूजा-अर्चना कर बाबा का श्रृंगार किया।
Budaun Amarprabhat