गोरखपुर। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में शनिवार को विकास की नई सौगात मिली। राप्तीनगर स्थित बशारतपुर में आयोजित कार्यक्रम में ‘कल्याण मण्डपम्’ सहित जनपद के समग्र विकास से जुड़ी ₹130 करोड़ से अधिक लागत की 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के पीछे केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियां महत्वपूर्ण हैं। ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है।
परियोजनाओं के पूरा होने से गोरखपुर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर जनपदवासियों ने खुशी जताई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि गोरखपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Budaun Amarprabhat