Breaking News

बदायूँ पुलिस का बड़ा एक्शन: स्कूल में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, रसोई का सामान बरामद

Spread the love

​बदायूँ।जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उसहैत थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक स्थानीय स्कूल में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल समेत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
​मयाऊँ रोड से दबोचे गए आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के क्रम में थाना उसहैत पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर मयाऊँ रोड स्थित ककरूआ मोड़ पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास कर रहे दो संदिग्धों को टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
​चोरी का सामान बरामद
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजमेरी उर्फ महरूल हसन (पुत्र रहीशुल हसन) तथा शाकिर (पुत्र समशाद) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम भन्द्रा के निवासी हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से स्कूल से चोरी किए गए एल्युमीनियम के दो बड़े भगोने (मय एक ढक्कन), एक स्टील की छोटी टंकी, एक स्टील की बाल्टी और एक इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किया।
​मुकदमे में बढ़ी धाराएं
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना उसहैत में मु0अ0सं0 174/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) व 331(4) में मामला दर्ज था। माल बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा की वृद्धि की गई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में द गोल्डन ऐज ऑफ यूनिवर्सिटीजःतक्षशिला, नालंदा एंड अदरस द बैकबोन ऑफ द इंडियन एजुकेशन सिस्टम पर मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम्स- सीआईकेएस के तत्वावधान …