स्व. ओंकार सिंह यादव की स्मृति में कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित
बिसौली। स्वर्गीय ओंकार सिंह यादव पूर्व विधायक एवं मंत्री की स्मृति में रविवार को ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहसवान विधायक बृजेश यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल में प्रतिभा, अनुशासन व खेल भावना का विशेष महत्व है। आकाश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना है। आयोजक हिमांशु उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर खजाना देवी, महेंद्र प्रताप यादव, गौरव यादव, केशव उपाध्याय सहित खेलप्रेमी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat