Breaking News

राजेश कोरी की मौत के मामले में न्यायिक जांच की मांग

Spread the love

बदायूं/दातागंज। दातागंज थाने में दलित युवक राजेश कोरी की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को आटेना पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह, एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, महासचिव मोरपाल प्रजापति व इगलास हुसैन ने मृतक के भाई ह्रदेश सिंह और पत्नी रूपवती से बातचीत कर जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से भी फोन पर परिजनों की बात कराई। ओमकार सिंह ने मामले में न्यायिक जांच की मांग की। कांग्रेस ने सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पर धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जय गंगा मां इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Spread the loveबदायूं। जय गंगा मां इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत …