Breaking News

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने में जुटे डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह

Spread the love

उझानी साहित्यकार एवं शोधकर्ता डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह लंबे समय से भारतीय महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने अपनी शोध कृति भारतीय महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया है। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों तथा संगोष्ठियों के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, मतदाता जागरूकता, सामाजिक अधिकार, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया है।

डॉ. सिंह का कहना है कि महिलाओं को समाज में समान अवसर और सम्मान मिलने से ही समग्र विकास संभव है। उन्होंने बताया कि उनकी आगामी कृतियां भारतीय महिलाएं : सुरक्षा एवं रोजगार, भारतीय महिलाएं : शिक्षा एवं स्वास्थ्य तथा प्रतिभाशाली महिलाएं महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित हैं। इन कृतियों के माध्यम से महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और प्रतिभा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन मांगों को लेकर सभासदों का प्रदर्शन, कार्यालय में उठाई व्यवस्थाओं की आवाज

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कछला। तीन मांगों को लेकर सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय …