Breaking News

वृद्धजनों के बीच नाती का जन्मदिन मनाया, भोजन व मिष्ठान वितरित

Spread the love

वृद्धजनों के बीच नाती का जन्मदिन मनाकर लिया आशीर्वाद

बिल्सी। ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में बिल्सी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने नाती अयांश के जन्मदिन के अवसर पर वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने आश्रम में निवास कर रहे सभी वृद्धजनों को भोजन एवं मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान वृद्धजनों ने अयांश को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रमोद कुमार शर्मा ने वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनका आशीर्वाद जीवन में विशेष महत्व रखता है। इस पहल की आश्रम में मौजूद लोगों ने सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बागपत सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा

Spread the loveसरकार से की 50-50 लाख मुआवजे की मांग बदायूं। बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल …