Breaking News

नेपाल की प्राकृतिक त्रासदी पर जताई चिंता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

भेदभाव भुलाकर नेपाल का साथ दें : आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञतीर्थ गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा और वैदिक वातावरण में आयोजित हुआ। अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने ऋग्वेद के मंत्रों के साथ यज्ञ कराया। यज्ञ के बाद उन्होंने नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के असंतुलित दोहन से पर्यावरणीय संकट बढ़ रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में भेदभाव भुलाकर मानवता के नाते नेपाल का सहयोग करना चाहिए। इस दौरान संतोष कुमारी, कौशिकी रानी, सरोज देवी, हिमांशी, गौरी समेत आर्य संस्कारशाला के बच्चे और श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

28 अक्टूबर को युवा उत्सव, पांच विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे युवा

Spread the loveबदायूँ: । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में वित्तीय …