Breaking News

बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, अंतपुर में श्मशान घाट की जरूरत

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के अंतपुर गांव से बारिश के दौरान अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बारिश के बीच तिरपाल तानकर एक युवक का अंतिम संस्कार करते हुए ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि गांव में निर्धारित अंत्येष्टि स्थल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बारिश के बीच इस तरह अंतिम संस्कार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार अंतपुर निवासी मोहन पाल उर्फ सोनू (पुत्र महावीर) की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने से परिजनों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में उचित अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था होने से ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाकी ने संभाली सेवा की थाली, कांवड़ियों को कराया प्रसाद ग्रहण

Spread the love बदायूं। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की ड्यूटी का एक मानवीय चेहरा …