Breaking News

भागीरथी गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Spread the love

बिल्सी। नगर की दयालु मिश्रा सेवा समिति की ओर से रविवार को कछला स्थित भागीरथी गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। श्रावण मास के समापन के अवसर पर आयोजित अभियान में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर की साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया।

समिति अध्यक्ष राजेश कुमार जाजू ने बताया कि गंगा मैया और भोलेनाथ की कृपा से यह अभियान आयोजित किया गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुए अभियान में कार्यकर्ताओं ने घाट पर फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की। लोगों से गंगा में कूड़ा, प्लास्टिक और अन्य गंदगी नहीं डालने की अपील की गई। समिति ने बताया कि 31 अगस्त को भी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान में अभय वर्मा, सुनील वर्मा, दुर्गपाल सिंह, अमित माहेश्वरी, सुनीता देवी, सरोज माहेश्वरी, यश कुमार, रामप्रकाश, पूनम और पप्पू मुनीम आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहर में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, विभागीय टीम ने की थोक विक्रेताओं की जांच

Spread the loveबदायूं, 24 अगस्त। जिले में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति का …