सहसवान कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम सुकर्रा घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि ग्राम सलामतपुर भूड़ निवासी बृजेश अपने दोस्त मंटू के साथ सुकर्रा घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचा था। इसी दौरान बृजेश गहरे पानी में चला गया और डूबकर लापता हो गया। साथी ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Budaun Amarprabhat