बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आगामी जिला सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, जिला महासचिव शोभा वर्मा और जिला संगठन मंत्री चांद बी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वेश शर्मा को अध्यक्ष, सिकंदरी बेगम को उपाध्यक्ष, रुक्मिणी देवी व मिथिलेश कुमारी को सचिव, सलोनी यादव को कोषाध्यक्ष और प्रेमवती को संगठन मंत्री बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
Budaun Amarprabhat