Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त के आवास पहुंचे भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, संगठन की मजबूती पर मंथन

Spread the love

बदायूं। भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी रविवार रात बदायूं पहुंचे और राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त के निजी आवास पर मुलाकात की। स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने सपरिवार उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। पुराने व अनुभवी कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने समेत आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्य सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …