Breaking News

गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर गौरक्षकों का प्रदर्शन, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बदायूं। जिले की गौशालाओं में गोवंश के रखरखाव और संरक्षण की व्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व गौरक्षकों ने सोमवार को विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रांत महामंत्री पंकज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। ज्ञापन में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, नियमित उपचार, टैगिंग और अभिलेखों के सत्यापन की मांग की गई। साथ ही सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को गौशालाओं तक पहुंचाने और सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाढ़ प्रभावित भुंडी गांव का एडीएम ने किया निरीक्षण

Spread the loveबदायूं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दातागंज तहसील क्षेत्र …