Breaking News

भैया दूज पर गोले के दामों ने छुआ आसमान, 600 रू किलो के बाद दुकानों से नदारद

Spread the love

भैया दूज पर गोले के दामों ने छुआ आसमान, 600 रू किलो के बाद दुकानों से नदारद

भैया दूज पर गोले के दामों ने छुआ आसमान, 600 रू किलो के बाद दुकानों से नदारद।

हवन-पूजन के गोले से चलाया गया काम।

विकासखंड कादरचौक 23 अक्टूबर। कस्बा कादरचौक में भाई दूज के पर्व त्यौहार पर बहनों ने मिठाई बगुला की खरीदारी की अपने भाई की भाई दूज करने के लिए घर से निकल पड़ी

भैया दूज के त्योहार को लेकर बहनें उत्साहित हैं। आज मनाऐ जाने वाले त्योहार पर बहनों द्वारा भाई की गोद में दिया जाने वाला गोला महंगा हो गया है। 400 बिकने बाला गोला 600 रू किलो तक बिका, उसमें भी बाजार की दुकानों से गायब रहा बहनों ने हवन-पूजन वाले गोले से काम चलाया।

पिछले साल गोला 180 रुपये किलो था जो इस बार 400 रुपये किलो तक दाम पहुंच गए। वहीं आज माल कम होने की वज़ह से 600 रूपए किलो तक बिका उसपर भी दुकानदारों पर गोला गायब हो गया। भैया दूज के त्योहार को लेकर बाजारों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही।

भैया दूज के त्योहार पर बहनें अपने भाइयों को टीका कर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बहनें अपने भाइयों को गोला और मिश्री भेंट करतीं हैं। इसी के चलते बुधवार को बाजार में गोला, मिश्री, मिठाई आदि की खूब खरीदारी हुई। मीना राजपूत लक्ष्मी राजपूत ने बताया कि आठ दस दुकानों पर गोला ढूंढ़ा ना मिलने पर हवन-पूजन में प्रयोग होने वाले छोटे गोले से काम चलाना पडा। कादरचौक में बहनों ने अपने भाइयों की टीका लगाकर गोला मिश्री खिलाकर हाथ में कलावा बांधकर लंबी उम्र की कामना की बहनों ने


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!