> *थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा ककराला निवासी अपहृत मुनीर पुत्र तसवीर को पुलिस टीमों द्वारा सकुशल किया गया बरामद।*
> *अपहृत मुनीर के पिता द्वारा अज्ञात अभियुक्त गण के विरुद्ध अपहरण एवं 50 लाख की फिरौती का अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*
> *अपहृत मुनीर की महाराष्ट्र के मुंबई सेन्ट्रल से हुई सकुशल बरामदगी।*
दिनाँक 22.10.2025 को थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा ककराला के निवासी तसवीर हसन पुत्र फरीद खाँ ने थाना पर सूचना दी कि उसके पुत्र मुनीर उम्र 40 वर्ष को लकडी खरीदने का बहाना करके कुछ अज्ञात व्यक्तियो ने ग्राम बेहटा डम्बरनगर की तरफ बुलाया था जहाँ से उसका अपहरण करके ले गये हैं तथा उनके पुत्र छोड़ने हेतु 50 लाख की फिरौती मांगी गई है, इस सूचना पर थाना अलापुर पर तत्काल मु0अ0सं0 329/25 धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*कार्यवाही का विवरण –*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपहृत मुनीर की बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) विजयन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में चार टीमें गठित गई थीं जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलान्स की सहायता से लगातार अपहृत मुनीर उपरोक्त की सकुशल बरामदगी हेतु गैर जनपद एवं गैर प्रान्तों में लगातार तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 24.10.2025 को अपहृत मुनीर उर्फ छोटा उपरोक्त को मुम्बई सेन्ट्रल (महाराष्ट्र) से पुलिस टीमों द्वारा सकुशल एवं सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहें हैं।
Budaun Amarprabhat