Breaking News

बदायूं पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश: दो दिन रहेंगे जिले में, प्रशासन अलर्ट

Spread the love

➡️ PWD गेस्ट हाउस में ठहराव, 3-4 अप्रैल को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
➡️ सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर डीएम-एसएसपी को सख्त निर्देश
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त Swatantra Prakash अपने दो दिवसीय दौरे पर 02 अप्रैल 2026 को जनपद बदायूं पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह लखनऊ से प्रस्थान कर सीतापुर, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर होते हुए शाम करीब 7:30 बजे बदायूं स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।
आयुक्त दो दिनों तक बदायूं में प्रवास करेंगे और 03 व 04 अप्रैल को आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी सुमित कुमार एवं वाहन चालक एम.एल. पुजारी भी मौजूद रहेंगे। दौरे के दौरान उनका रात्रि विश्राम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ही रहेगा।
दौरे के अंतिम चरण में सूचना आयुक्त 05 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे बदायूं से बरेली के लिए रवाना होंगे। बरेली सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के बाद वह जिला पंचायत सदस्य दीपक सेठ एवं राजा सेठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे वह बदायूं-शाहजहांपुर मार्ग से होते हुए वापस लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
उत्तर प्रदेश सूचना आयोग की ओर से जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आयुक्त के स्तर के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था, बॉर्डर टू बॉर्डर स्कॉर्ट एवं प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं।
👉 प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और दौरे को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!