बदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान देव सिंह निवासी धीरावारी, थाना दातागंज और जसवीर निवासी चिंजरी, थाना मूसाझाग के रूप में हुई है। तलाशी में दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों का पूर्व में भी आपराधिक मामलों से संबंध रहा है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
Budaun Amarprabhat