Breaking News

सेवानिवृत्त कर्मचारी को 19 लाख रुपये से अधिक का भुगतान, शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मान

Spread the love

बदायूं। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त मानचित्रकार शरीफ अहमद को 19 लाख 3 हजार 475 रुपये का भुगतान किया गया। पालिकाध्यक्ष ने फूलमाला, शॉल और स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। फात्मा रजा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी को तनावमुक्त रहने और स्वस्थ जीवन के लिए योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। समारोह में पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …