बिसौली। विद्युत वितरण खंड बिसौली में सोमवार को एसडीओ विकास राजपूत के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मेगा कैंप लगाया गया। शिविर में नए कनेक्शन, लोड बढ़ाने, खराब मीटर, बिल संशोधन और बिल जमा करने समेत विभिन्न समस्याएं दर्ज कराई गईं। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। एसडीओ विकास राजपूत ने बताया कि शिविर में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर किया जा रहा है। उपभोक्ता अपने ऑनलाइन अकाउंट के माध्यम से शिकायत की स्थिति भी देख सकते हैं। इस दौरान जेई दिनेश कुमार, उमेश कुमार समेत विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat