Breaking News

प्रेक्षक व डीईओ ने किया ईवीएम में मतपत्रों की कमिश्निंग के कार्यों का निरीक्षण

Spread the love

बदायूँ। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जनपद में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए सामान्य प्रेक्षक के0 के0 सुदामा राव व जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को मंडी समिति मे ईवीएम में मतपत्रों की कमिश्निंग के कार्यों का निरीक्षण किया। तदोपरांत उन्होंने मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम व अन्य कक्षो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सामान्य प्रेक्षक के0 के0 सुदामा राव व जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने मंडी समिति मे साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था, कार्मिकों की व्यवस्था सहित अन्य किए जाने वाले कार्यों के संबंध में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

एसएसपी अंकिता शर्मा ने 17 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक …