भारतीय संस्कृति की आत्मा है, मां गंगा : संजीव
मां गंगा की आरती कर मांगी देश के लिए सुख-समृद्धि
बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने मेला ककोड़ा गंगा तट पर दीपदान कर मां गंगा की भव्य पूजा-अर्चना और आरती की। दीपों की श्रृंखला से गंगा तट जगमगा उठा, दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा।
जिला संगठन कमिश्नर सीमा यादव ने कहा कि मां गंगा भारत की जीवन रेखा हैं। गंगा जल हमारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन का आधार है, इसकी पवित्रता बनाए रखना हम सबका कर्त्तव्य है। स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन दायिनी मां गंगा भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। समाजसेविका आयशा यादव ने कहा कि गंगा किनारे जो गांव बसे वह तीर्थ बनें। इस मौके पर जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार, स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, सत्यवीर सिंह यादव, मृत्युंजय शर्मा, हेमंत शर्मा, अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने दीपदान के साथ हर हर गंगे और मां गंगे अमृतवाणी के जयकारों से गंगा तट को गुंजायमान कर दिया।
Budaun Amarprabhat