Breaking News

एंटी भू माफिया टीम ने ग्राम पुरोहित खेड़ा में खाद के गड्ढे की भूमि से फसल को कटवाकर कब्जा मुक्त कराया

Spread the love

बिसौली। एंटी भू माफिया टीम ने ग्राम पुरोहित खेड़ा में खाद के गड्ढे की भूमि से फसल को कटवाकर कब्जा मुक्त कराया।
ग्राम पुरोहित खेड़ा में खाद की भूमि गाटा संख्या 626 का क्षेत्रफल 0.145, तालाब 631 क्षेत्रफल 0.474 के लगभग 0.080 क्षेत्रफल पर फसल बोकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। शुक्रवार को एंटी भू माफिया टीम के साथ नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव गांव पहुंचे। उन्होंने खाद के गड्डे की भूमि की पहले पैमाइश कराई जिस पर फसल मौजूद मिली। जिसे राजस्व टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराकर जेसीबी से मेड बंधवा दी गई है। नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने गांव वालों को चेतावनी दी कि अगर सरकारी संपत्ति पर किसी ने भी कब्जा किया तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। राजस्व टीम में क्षेत्रीय लेखपाल आदित्य तोमर, संदीप कुमार, अनमोल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!