Breaking News

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर विशेष कार्यक्रम

Spread the love

*श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर विशेष कार्यक्रम*

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला में आज *पांचवी पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज जी का शहीदी पर्व बड़ी श्रद्धा व भावना से मनाया गया*

सवेरे 7:30 बजे से हजूरी रागी जत्था भाई परमजीत सिंह प्रभजोत सिंह जी के द्वारा आसा दी वार का कीर्तन किया गया उसके उपरांत श्रीमती रजनी अनेजा प्रणय अनेजा जी की ओर से रखे गए श्री अखंड पाठ की समाप्ति हुई उसके उपरांत कीर्तन गायन किया गया श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी के बारे में गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह जी ने विस्तार से बताया कि गुरु अर्जन देव जी को किस तरीके से शहीद किया गया था समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर एवं मीठी शरबत की छबील लगाई गई

शाम को स्त्री सत्संग सभा की ओर से श्री सुखमनी साहिब का पाठ एवं कीर्तन किया गया इसमें गुरुद्वारा साहब की संगत के अलावा विश्व हिंदू परिषद महिला प्रकोष्ठ की महिलाएं एवं हनुमान मंदिर महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने पहुंच कर गुरबाणी कीर्तन का गायन किया स्त्री सत्संग सभा की ओर से श्रीमती हेमा अरोड़ा एवं संगीता अनेजा जी को सरोपा भेंट किया गया। समाप्ति उपरांत सारी संगत ने राजमा चावल का लंगर एवं लस्सी का प्रसाद ग्रहण किया
स्त्री सत्संग सभा की ओर से आई हुई समस्त संगत का आभार व्यक्त किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …