Breaking News

थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा दहेज हत्या में चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Spread the love

*थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा दहेज हत्या में चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सहसवान व प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 31-05-2025 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 86/2025 धारा 85/80(2) /352 बीएनएस व 3/4 दहेज अधिनियम मे नामित/वाँछित अभियुक्त पवनेश पुत्र शिशपाल उर्फ छोटेलाल निवासी ग्राम कांकसी थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मदारपुर जाने वाले रास्ते पर सडक किनारे बदायूँ-गुन्नौर हाईवे थाना जरीफनगर जनपद बदांयूँ से गिरफ्तार जेल भेजा गया।

*घटना का विवरणः-* दिनांक 17.05.2025 को वादी श्री तेजपाल पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम भैसोरा थाना उझानी जनपद बदायूँ द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया की खुद की पुत्री संगीता पत्नी पवनेश पुत्र शिशुपाल उर्फ छोटेलाल निवासी ग्राम कांकसी थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ को उसके पति 1.पवनेश पुत्र शिशुपाल उर्फ छोटेलाल (पति) 2. शिशुपाल उर्फ छोटेलाल पुत्र चैनसुख (ससुर) 3. श्रीमती ममता देवी पत्नी शिशुपाल उर्फ छोटेलाल (सास) 4. पवनेश पुत्र शिशुपाल उर्फ छोटेलाल (देवर) निवासीगण ग्राम कांकसी थाना जरीफनगर जिला बदायूँ द्वारा अतिरिक्त दहैज की मांग करने को लेकर हत्या कर दी है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* पवनेश पुत्र शिशपाल उर्फ छोटेलाल निवासी ग्राम कांकसी थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ में अवैध गन्ना खरीद का भंडाफोड़, मिल मालिक व बिचौलियों पर मुकदमा दर्ज

Spread the loveबदायूँ। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि यदु शुगर लिमिटेड सुजानपुर …

error: Content is protected !!