बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन के दृष्टिगत स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित कार्मिकों से कहा कि वह भारत निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप कार्य करें। उन्होंने बताया कि सी-विज़िल एप के माध्यम से भी निर्वाचन संबंधी शिकायतों को प्राप्त कर उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डाॅ0 वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
Check Also
चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, उझानी में नई तैनाती
Spread the loveबदायूं। जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए चार पुलिस …
Budaun Amarprabhat