Breaking News

बदायूं डिपो ने शुरू की बिल्सी होकर हरिद्वार को बस सेवा

Spread the love

बदायूं डिपो ने शुरू की बिल्सी होकर हरिद्वार को बस सेवा

बिल्सी। क्षेत्र की जनता की मांग पर राज्य सड़क परिवहन निगम बदायूं डिपो ने बिल्सी होकर हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस बदायूं से सुबह सवा आठ बजे रवाना होकर बिल्सी से नौ बजे पहुंचेगी। 650 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यह बस अगले दिन तड़के साढ़े चार बजे वापस बदायूं पहुंचेगी। सीधे हरिद्वार को बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। दो दिन पहले विधायक हरीश शाक्य ने निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। उसी समय विधायक ने बदायूं डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव को बिल्सी होकर हरिद्वार को तत्काल बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। उसे समय नगर के लोकेश बाबू वाष्र्णेय समेत कई व्यापारी भी मौजूद थे, वह भी हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू किए जाने की मांग कर रहे थे। बदायूं डिपो ने यह बस रविवार से सेवा शुरू कर दी है। डिपो द्वारा इस बस के लिए जारी समय सारणी के अनुसार बस सुबह सवा आठ बजे बदायूं से रवाना होगी जो की सुबह नौ बिल्सी पहुंचेगी। यहां से इस्लामनगर होते हुए दोपहर 12 बजे गजरौला पहुंचेगी। इसके बाद बिजनौर के लिए रवाना होगी जोकि बिजनौर में पांच मिनट रुकने के बाद सवा दो बजे हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी। शाम को करीब पौने पांच बस हरिद्वार पहुंच जाएगी। रात को आठ बजे वहां से वापस बदायूं को रवाना होगी। जो इसी रुट से होते हुए बस साढ़े चार बजे वापस बदायूं डिपो पहुंच जाएगी। बदायूं से हरिद्वार तक आने जाने का रास्ता 650 किलोमीटर है। नगर से हरिद्वार को बस सेवा शुरू हो जाने के बाद से लोगों में काफी प्रसन्नता है। मालूम हो कि बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश जाते हैं। अब लोगों को इस बार सेवा के शुरू होने से काफी लाभ मिलेगा। अभी तक क्षेत्र के लोग चंदौसी, मुरादाबाद होकर हरिद्वार ऋषिकेश जाते थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!