Breaking News

राजश्री मेडिकल कॉलेज में विधायक डीसी वर्मा और एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने 490 लाभार्थियों को उपकरण बांटकर लाभान्वित किया

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी।शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत राजश्री मेडिकल कॉलेज में विधायक डीसी वर्मा और एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने 490 लाभार्थियों को उपकरण बांटकर लाभान्वित किया गया।
शुक्रवार को राजश्री मेडिकल कॉलेज में जिसमें लगभग सरकार की वयोश्री योजना के तहत क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा और एसडीएम ने करीब 40,42000 रुपए के उपकरण वितरित करते हुए 490 लाभार्थियों को मोटर चलित ट्राई साइकिल,हाथ से चलने वाले ट्राई साइकिल कान की मशीनें,व्हील चेयर,सीपी चेयर वितरित किए गए।विकलांग लाभार्थियों के उपकरण पाकर चेहरे खिल गए।
कार्यक्रम के दौरान राजश्री मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता, मीरगंज तहसीलदार, मीरगंज नायब तहसीलदार, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, राजश्री मेडिकल कॉलेज के मैनेजमेंट मैनेजर श्याम गंगवार, आदित्य सिंह, संदीप, हिमांशु शर्मा,आदित्य गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!