Breaking News

चेयरमैन फात्मा रजा के निर्देश पर युद्धस्तर पर नालों की सफाई अभियान

Spread the love

चेयरमैन फात्मा रजा के निर्देश पर युद्धस्तर पर नालों की सफाई अभियान

चेयरमैन फात्मा रजा के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक के नेतृत्व पर चला अभियान

पालिका ने छह सड़का से साहू धर्मशाला नाले तक की तलीझाड़ सफाई कराई

नगर पालिका का जलभराव मुक्ति अभियान जारी

पालिका ने दुकानों में होल कराकर कराई सफाई

नाले से निकलने वाली सिल्ट को उठाने के लिए त्वरित कार्रवाई करें

बदायूं। नगर पालिका परिषद द्वारा आगामी मानसून को देखते हुए शहर में जलभराव से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर नालों की सफाई का कार्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छह सड़का से साहू धर्मशाला नाले के साथ ही दुकानों में होल कराकर सफाई कराई गई।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के निर्देश पर सीएसएफआई मोहम्मद तय्यब की निगरानी में लगभग 70 से अधिक छोटे-बड़े नालों की सफाई नगर पालिका द्वारा अपने कर्मचारियों और मशीनों के माध्यम से कराई जा रही है।
पालिका अधिकारियों की टीम सफाई कार्यों का लगातार निरीक्षण कर रही है। दो जेसीबी मशीनें भी नालों से निकली सिल्ट को हटाने में लगी हुई हैं। सीएसएफआई मोहम्मद तय्यब ने बताया कि जैसे ही पानी सूखता है, तीन दिनों के भीतर सिल्ट हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाता है ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो।
अब तक जिन इलाकों में सफाई हो चुकी है, उनमें बरेली रोड, मधुवन कॉलोनी, स्टेशन रोड, जवाहरपुरी पुलिस चौकी, माल गोदाम रोड जफा की कोठी से टेलीफोन एक्सचेंज, ब्राह्मपुर, इमली चौक, कैलाश टॉकीज, छः सड़का, गोपी चौक, सराय फकीर, लालपुल होते हुए सोत नदी तक के नालों की सफाई की जा चुकी है।
पालिका की टीम सफाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग भी इस अभियान में सहयोग कर रहा है ताकि शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त किया जा सके।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि यह सफाई अभियान बरसात से पूर्व नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है और इसे युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!