Breaking News

मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर वेलपाती ,सहजन के पौधों का रोपण किया

Spread the love

बिल्सी:-अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वाधान में आज नगर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर वेलपाती ,सहजन के पौधों का रोपण किया गया
वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गौरव गुप्ता ने कहा कि भगवान महादेव को बेलपत्र का पौधा अत्यंत प्रिय है सावन के माह में बाबा के भक्तों द्वारा बाबा को बेलपत्र आदि चढ़ाने की परंपरा काफी प्रचलित है यहां सभी लोगों द्वारा मंदिर परिसर की साफ सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया गया जहां पौधों की कटाई छटाई ,प्लास्टिक-पॉल्यूशन आदि प्रदूषित वस्तुओं को मन्दिर परिसर से बाहर किया गया

ट्रीमैन प्रशांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल्सी के प्रत्येक मंदिर ,कॉलेज ,स्कूलों में विशेष रूप से नीम, पीपल ,जामुन ,बरगद बेलपत्र, सहजन, तुलसी आदि के पौधों का रोपण विशेष अभियान के तहत शुरू हो चुका है जो जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगा उन्होंने लोगो से बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है
इस मौके पर ट्री मेन प्रशांत जैन विष्णु असावा अर्चित वार्ष्णेय केशव वार्ष्णेय गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गांजा तस्करी के मामले में अभियुक्त को जेल में बिताई अवधि की सजा

Spread the loveबदायूं। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के मामले …