Breaking News

दरगाह आला हज़रत के सज्जादा नशीन ने बांधी नए हाफिजों के दस्तार हजरत मुफ्ती रजा ने फोटो व वीडियो खींचने को तत्काल कराया बंद

Spread the love

दरगाह आला हज़रत के सज्जादा नशीन ने बांधी नए हाफिजों के दस्तार हजरत मुफ्ती रजा ने फोटो व वीडियो खींचने को तत्काल कराया बंद
उसहैत: कस्बा उसहैत में जामा मस्जिद के छात्रों के हिफ्ज मुकम्मल होने पर जश्न ए दस्तारबंदी का आयोजन किया गया । जिसमें दरगाह आला हज़रत बरेली शरीफ़ के साहिबे सज्जादा मुफ्ती मुहम्मद असजद रज़ा क़ादरी साहब तशरीफ़ लाए। हजरत ने छात्रों हाफिज उवैस खां और हाफिज अरकम के हिफ्ज़ मुकम्मल होने पर पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। हजरत ने इस मौके पर कुरआन की अहमियत पर प्रकाश डाला और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की इस अवसर पर मुफ्ती सनाउल्लाह, मुफ्ती शहजाद आलम, इरशाद रजा ने भी तकरीर पेश की । संचालन हस्सान रजा ने किया । कार्यक्रम में हजरत मुफ्ती असजद रज़ा साहब के निर्देश पर सभी प्रकार की वीडियो रिकॉर्डिंग और फ़ोटो खींचने को तत्काल बंद कराया गया।इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक इमाम जामा मस्जिद मुफ्ती असगर रजा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया सलात ओ सलाम के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना पुलिस तैनात रही इस मौके पर इमाम नूर मोहम्मद, मौलाना अकबर अली , हाफिज मंसूर क़ादरी, हाफिज दिलशाद,हाफिज मुजफ्फर क़ादरी, आसिम अली , इमरान अहमद, तय्यब अंसारी, रबाब, आमिर ख़ान, छम्मन खां, आदि लोग उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्ले ग्रुप से कक्षाओं में नामांकन शुरू, आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Spread the loveफ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में प्रवेश प्रारम्भ बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित …

error: Content is protected !!