Breaking News

नामित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच ने सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

Spread the love

नामित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच ने सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन।
बदायूं। मुकेश यादव हत्याकाण्ड मैं नामित आरोपियों पर कार्रवाई न होने और जीवित विनेश सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले नामित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष डॉ० हरिनंदन सिंह पटेल ने लगातार नौ दिन से चल रहे अनशन स्थल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क जिला अस्पताल बदायूं के सामने मुकेश यादव एवं जीवित विनेश सिंह का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी एवं दर्ज मुकदमों की विवेचना सीबीआई से कराए जाने की मांग रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ संबोधित ज्ञापन को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से दिया। ज्ञापन लेने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रबुद्ध शर्मा ने अच्छी तरीके से पूरी बातें सुनी एवं न्याय का भरोसा दिया।इस मौके पर डॉक्टर हरिनंदन सिंह पटेल मंडल अध्यक्ष बरेली मंडल बरेली पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच, देवेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष, हुकुम सिंह चौधरी महासचिव,लता पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,फरियाद अली अल्वी जिलाउपाध्यक्ष,जय किशन लाल शर्मा जिलाउपाध्यक्ष नीलम महिला मंच एवं मृतक मुकेश यादव के परिजन ओमवीर सिंह,सोमवीर सिंह यादव, अनूप सिंह यादव,अजीत सिंह यादव,ओमप्रकाश, रामनिवास सागर, श्याम सिंह,मुकेश,सुनीता,लॉन्ग श्री, कृष्ण, शिला,नीलम गीता सावित्री सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!