Breaking News

सिठौलिया पुख्ता में बाढ़ के दौरान बचाव का पूर्वाभ्यास किया

Spread the love

सहसवान: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर बुधवार को तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांव सिठौलिया पुख्ता में बाढ़ के दौरान बचाव का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ चौकी पर स्थित बचाव संसाधनों की स्थिति को भी परखा गया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बाढ़ के दौरान चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को तहसील मुख्यालय को सूचना देने के साथ ही यहां उपलब्ध संसाधनों से बचाव एवं राहत कार्य करने होते हैं। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह, तहसीलदार शर्मनानंद, नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, बीडीओ सतीश कुमार सैनी, पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर आनंद, पशु चिकित्सा अधिकारी, राजस्व निरीक्षक ब्रजपाल सिंह, हल्का लेखपाल प्रेम सिंह, कौशल कुमार आदि मौजूद रहे। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने भी बाढ़ राहत शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का इलाज व जांच कर जीवन रक्षक औषधि प्रदान कीं। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी, डॉ सुमन्त माहेश्वरी, अशफाक अली, कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी, देशदीपक शंखधार आदि स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …