Breaking News

संचारी रोगों का सभी लोग मिलकर करे रोकधाम

Spread the love

संचारी रोगों का सभी लोग मिलकर करे रोकधाम

बिल्सी। बृहस्पतिवार को एसडीएम रिपुदमन सिंह ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एक बैठक ली। इसमें उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होनें बरसात के मौसम में होनें वाले रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग, ब्लाक, नगर पंचायत के अधिकारियों को साफ-सफाई रखने, जलभराव न होने देने और दवा का छिड़काव करने जैसे निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ने सभी अधिकारियों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मिलकर काम करने और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि वे संचारी रोगों के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करें और उनका तुरंत इलाज कराएं। अधिकारियों को जलभराव को रोकने और नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। इस मौके पर डा.नवनीत कुमार, डा.पीके शर्मा, ऋषिकांत उपाध्याय, अगरपाल सिंह, मनीष कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!