Breaking News

एडीएम को मिला डीपीआरओ का चार्ज

Spread the love

एडीएम को मिला डीपीआरओ का चार्ज
कई विकास खण्डों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश
काजल मिश्रा
संवाददाता
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यभार सौपा गया है। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, के निर्देशों के क्रम में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था परखे जाने के उद्देश्य से आज विकास खण्ड ददरौल के राजस्व ग्राम रोशनपुर, हिसमहा एवं विकास खण्ड तिलहर के राजस्व ग्राम मोहनपुर, ढकिया शोभा, मित्रपुर वरूआ, नौगाई आदि राजस्व ग्रामों का औचक निरीक्षण के दौरान राजस्व ग्राम रोशनपुर में दीपककमल आर्य सफाई कर्मी, राजस्व ग्राम ढकिया शोभा में सुखवीर सिंह सफाई कर्मी अनपुस्थित पाये गये तथा उनके स्थान पर उन्होनें सफाई कार्य हेतु प्राईवेट व्यक्ति लगा पाया गया। विकास खण्ड ददरौल के राजस्व ग्राम हिसमहा में रामकुमारी सफाई कर्मी विकास खण्ड तिलहर में राजस्व ग्राम मोहनपुर में संजय कुमार सफाई कर्मी,, राजस्व ग्राम मित्रपुर वरूआ में मो0 युसुफ सफाई कर्मी, राजस्व ग्राम नौगाई में गायत्री देवी सफाई कर्मी अपने तैनाती स्थल से अनुपस्थित पाई गई। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा स्वंय दो पहिया वाहन से राजस्व ग्रामों का भ्रमण
कर सफाई व्यवस्था परखी गई।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा उपरोक्त 06 सफाई कर्मियों को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरते जाने सम्बन्धी अन्य आरोपो में निलम्बित करते हुये समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव एवं सफाई कर्मियों की अपने तैनाती स्थल पर शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा लगातार औचक निरीक्षण की कार्यवाही की जायेगी तथा अनुपस्थित पाये ग्राम स्तरीय कर्मियों के विरूद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!