Breaking News

9 जून को सीसीटीवी की निगरानी में होगी बी0एड0 प्रवेश परीक्षा

Spread the love

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आगामी 09 जून को होने वाली बी0एड0 प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए बी0एड0 प्रवेश परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर थानाध्यक्ष की तैनाती भी की जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा 09 जून को चार केंद्रों पर होगी। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी की निगरानी में सम्पन्न होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रस्तावित केन्द्रों में एन0एम0एस0एन0 दास पी0जी0 कॉलेज, एसके इण्टर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास व राजकीय कन्या इण्टर कालेज है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, एडीएम प्रशासन रेनू सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Spread the loveबिसौली। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह दो …

error: Content is protected !!