सहसवान AIMIM जिलाध्यक्ष ने भूमाफिया और नेताओं से झील, नाले व तालाबों को मुक्त कराने की मांग की; डीएम को सौंपा ज्ञापन
सहसवान, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष शरीफुद्दीन निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद ने नगर की झीलों, नालों और तालाबों पर भूमाफियाओं और कथित “सफेदपोश” नेताओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों से मुक्ति दिलाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष ने जोर दिया कि इन जलस्रोतों को अतिक्रमण से मुक्त कराने से सड़कों पर बहने वाले गंदे पानी की समस्या से नगरवासियों को निजात मिल सकेगी।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण दंड झील जिसमे धार्मिक स्थल सरसोते का पानी महवा नदी तक जाया करता था । उस झील में दबंगों , सफेद पोश नेताओं कब्जा कर लिया है । इसी तरह भूफाफियाओ ने नाले और तालाबों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिसके कारण उनकी प्राकृतिक जल निकासी बाधित हो गई है। इसका सीधा परिणाम यह है कि बरसात के दिनों में और सामान्य तौर पर भी घरों व सड़कों से निकलने वाला गंदा पानी ठीक से निकल नहीं पाता और सड़कों पर जमा होकर बहता रहता है। इससे न केवल गंदगी और बदबू फैलती है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।और आए दिन गंदे पानी में गिरकर आम लोग दुर्घटनाओं के शिकार होते रहते है ।
AIMIM जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन जलस्रोतों को मुक्त कराने से नगर में जल निकासी की व्यवस्था सुधरेगी और नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल पाएगा।इस मौके पर एंडo रोशन यासीन,अनवर खान,मोहम्मद उवैस, डाo अरमान,आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं
Budaun Amarprabhat