बदायूं। विधायक बिल्सी हरीश शाक्य एवं जिलाधिकारी मनोज कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं बाढ़ खण्ड के अधिकारियों के साथ तहसील बिल्सी/सहसवान के संवेदनशील स्थलों एवं वर्तमान में चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को युद्ध स्तर पर कार्य कर जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गंगा महावा तटबंध के किमी0 21.000 से 27.000 मध्य चल रहे तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्य प्रगति में पाया गया। जो लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
ग्राम नगला वरन के निकट गंगा महावा तटबंध के किमी0 18.530 से किमी0 18.710 के मध्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पत्थर के एक स्पर का निर्माण होता हुआ पाया गया,जिसका लगभग 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। इस स्पर के निर्माण से इस क्षेत्र की आबादी को प्रत्येक वर्ष बाढ़ से सुरक्षा प्रदान होगी।
ग्राम मानपुर खिरकवारी (तौफी नगला) के निकट गंगा महावा तटबंध के किमी0 19.600 से किमी0 21.000 के मध्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 1400 मी0 लम्बाई में बाढ़ बचाव कार्य किये गए हैं, जो लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं, शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये एवं चन्दनपुर-हुसैनपुर तटबंध के निकट स्थित कोतल नगला के समीप संवेदनशील कटान स्थल का निरीक्षण किया गया। इस स्थल पर बाढ़ के समय आवश्यक बाढ़ बचाव कार्य कराते हुए सतत् निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिला अधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह,अधिशासी अभियंता बाढ खंड उमेश चंद्र, बाढ़ खंड के अन्य अधिकारी व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Check Also
डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …
Budaun Amarprabhat