Breaking News

उत्तर प्रदेश लेखपाल संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन दिया

Spread the love

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपकर हापुड़ में डीएम द्वारा किए गए कथित उत्पीड़न के कारण लेखपाल सुभाष मीना की मौत पर रोष जताया। लेखपालों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। ऐसा ही हॉपुड़ में हुआ। डीएम के कथित उत्पीड़न के चलते लेखपाल सुभाष मीना की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने मुख्यनंत्री से आश्रितों को आर्थिक सहायता देने, नौकरी देने के साथ मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने और अधिकारियों के व्यवहार में सुधार करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, सचिव संदीप कुमार, दीपक भटनागर, शोभित कुमार,मोहित शर्मा, श्याम मोहन शर्मा, राहुल सिंह, प्रताप सिंह, राजेश शर्मा, रिंकी बाथम, रिंकी गुप्ता, अरविंद कुमार, सुनील कुमार, लोकपाल सिंह, रामौतार यादव, अनमोल मिश्रा, अनुज वार्ष्णेय, आदित्यकांत, आदित्य कुमार, सतीश चंद्र शर्मा, यादवेंद्र शर्मा, शिशुपाल सगर, शिवहरी पंकज, सत्यम आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!