Breaking News

नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप मामले में चार के खिलाफ FIR दर्ज

Spread the love

सहसवान: नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप मामले में चार के खिलाफ FIR दर्ज
सहसवान, थाना जरीफनगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।
यह घटना थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव की है, जहां अपराधियों ने एक नाबालिग का उसके घर अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसे आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …