Breaking News

डीएम ने अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the love

डीएम ने अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण
बदायूँ: 18 जुलाई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रावण मास में कावड़ यात्रा के दृष्टिगत की गई तैयारी का जायजा लेने के लिए कछला घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि वॉच टावर से ठीक प्रकार से निगरानी की जाए तथा सुनिश्चित करें कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
डीएम ने कछला घाट पर बने पुल से मुआयना किया साथ ही घाट के दोनों छोर पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों,नावों की व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक शुक्रवार की सांय से सोमवार की सांय तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डायवर्जन व्यवस्था के दौरान यह सुनिश्चित करें कि आम आदमी को परेशानी ना हो साथ ही कांवड़ियों का मार्ग सुगम हो तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने श्रावण मास के दौरान सोमवार व अन्य मुख्य स्नान के दिनों में क्राउड मैनेजमेंट पर कार्य करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने विभिन्न शिविरों व अन्य स्थानों पर वितरित की जा रही खाद्य सामग्री की नियमित रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिए वहीं उन्होंने कावड़ मार्ग का भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में एंटी वेनम व एंटी रैबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!