Breaking News

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कांवड़ियों को कुंवर गांव में लगाया गया शिविर

Spread the love

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कांवड़ियों को कुंवर गांव में लगाया गया शिविर
ओ आर एस व दवा निशुल्क की गई वितरण

कुंवर गांव । कांवड़ियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण के लिए कुंवर गांव कस्बे में हनुमान मंदिर के पास शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में बदायूं से पहुंचे ड्रग्स इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद , खाद्य सहायक आयुक्त सीएल यादव , कैमिस्ट एसोसिएशन बदायूं के शिव स्वरूप गुप्ता का कुंवर गांव मेडीकल एसोसिएशन टीम ने फूल मालाओं से स्वागत किया । शिविर में जल लेकर आ रहे भोले भक्तों को निशुल्क ओ आर एस घोल के पैकेट व दवाओं का वितरण किया गया घायल कांवड़ियों का प्राथमिक उपचार किया गया । इस मौके पर अजय सक्सेना , डॉ विनीत जौहरी ,नवी अहमद , डॉ इस्तखार अहमद,अमर गुप्ता , देवेन्द्र शर्मा , सहित मेडीकल संचालक मौजूद रहे ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा

Spread the loveबरेली 7 जून, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश …

error: Content is protected !!