Breaking News

01 अभियुक्त को मय 720 ग्राम अफीम जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 लाख रुपये के साथ किया गया गिरफ्तार

Spread the love

*थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को मय 720 ग्राम अफीम जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 लाख रुपये के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
शासन द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व क्रय/विक्रय की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,बदायूँ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व मे तथा प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर द्वारा मय पुलिस बल के अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त को 720 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना इस्लामनगर पर मु0अ0स0 186/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
घटनाक्रम……….थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा दिनांक 26.7.2025 को उच्चाधिकारीगण एवं शासन की मंशा के अनुरूप मादक पदार्थ की ब्रिकी एंव तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम मे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम चन्दोई के पास से 09 नं0 रोड पर 100 मी0 ट्यूबैल के पास से 01 अभियुक्त 1. राहुल पुत्र राजाराम निवासी मौ0 डा0 अम्बेडकर नगर बंगा थाना बंगा जिला नवावशहर ( पंजाब ) हाल पता नीलम अस्पताल के सामने नीलम अस्पताल बालो की दुकान चन्दौसी जिला सम्भल को अफीम बेचने ले जाते समय पकडा, जिनके कब्जे से 720 ग्राम अफीम बरामद हुआ । पकडे गये अभियुक्त के पास से बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 लाख रुपये है । जिसके सम्बन्ध मे थाना इस्लामनगर पर मु0अ0स0 186/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण ………………….*
1. राहुल पुत्र राजाराम निवासी मौ0 डा0 अम्बेडकर नगर बंगा थाना बंगा जिला नवावशहर ( पंजाब ) हाल पता नीलम अस्पताल के सामने नीलम अस्पताल बालो की दुकान चन्दौसी जिला सम्भल उम्र करीब 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण ………..*
कुल 720 ग्राम अफीम
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक ……………….*
ग्राम ग्राम चन्दोई के पास से 09 नं0 रोड पर 100 मी0 ट्यूबैल के पास से थाना इस्लामनगर दिनांक 26.7.25
*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!