Breaking News

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला कारागार में हुआ आउटरीच कैंप का आयोजन

Spread the love

आज दिनॉक 28.07.2025 को विश्व हिपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला कारागार बदायूॅ में एक आउटरीच कैम्प आयोजित किया गया जिसमें डॉ0 एस0एम0 कमल फिजीशियन के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय बदायूॅ की टीम तथा जिला संक्रामक रोग नियन्त्रण टीम के सदस्य श्री कमर इकबाल, फार्मासिस्ट, श्री गौरव यादव, एम0पी0डब्ल्यू0 आदि के साथ आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया। आउटरीच कैम्प का डॉ0 रामेश्वर मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डॉ0 मो0तहसीन, जिला सर्विलांस अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।
आयोजित कैम्प में 56 रोगियों की हिपेटाइटिस बी0 व सी0 की जॉच की गयी जिसमें कुल 5 रोगी धनात्मक पाये गये जिनका वायरल लोड कराकर जिला चिकित्सालय बदायूॅ मंे स्थापित हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेन्टर के माध्यम से उपचार कराया जाएगा।

इस दौरान श्री राजेन्द्र कुमार, जेल अधीक्षक, श्री कुॅवर रणजय सिंह, जेलर, श्री दिव्यांशु गौतम, डिप्टी जेलर, सुश्री अनन्या, डिप्टी जेलर, डॉ0 हरीश कुमार, चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 शारिक हुसैन, चिकित्सा अधिकारी, श्री गोपाल सिंह, जेल फार्मासिस्ट कैम्प में उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!