Breaking News

मेधावी बच्चों द्वारा हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया गया सम्मानित।

Spread the love


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा उ0प्र0 पुलिस विभाग में सेवारत अधिकारियों / कर्मचारियो, जो जनपद बदायूं में तैनात है, के मेधावी बच्चों जिन्होनें हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 90 % से अधिक अंक प्राप्त किये है। ऐसे सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र / पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, श्रेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे। सम्मानित किये गये मेधावी छात्र/छात्राओं का विवरण निम्नवत् है।

1. छात्रा शगुन चौधरी पुत्री मुख्य आरक्षी अमरजीत सिंह द्वारा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 98.00 % अंक प्राप्त किये गये।
2. छात्रा प्रिया कुमारी पुत्री आरक्षी जयपाल सिंह द्वारा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 94.00 % अंक प्राप्त किये गये।
3. छात्र आयुष यादव पुत्र मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार द्वारा हाईस्कूल परीक्षा में 92.80 % अंक प्राप्त किये गये।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …