Breaking News

डीएम ने देर रात अधिकारियों संग किया कछला गंगा घाट का निरीक्षण

Spread the love

डीएम ने देर रात अधिकारियों संग किया कछला गंगा घाट का निरीक्षण
बदायूँः 02 अगस्त। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार की देर रात को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रावण मास में कावड़ यात्रा के दृष्टिगत की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने कछला घाट पर बने पुल से मुआयना किया साथ ही घाट के दोनों छोर पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, नावों की व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि वॉच टावर से लगातार निगरानी की जाए तथा सुनिश्चित करें कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि डायवर्जन व्यवस्था के दौरान यह सुनिश्चित करें कि कांवड़ियों का मार्ग सुगम हो तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने विभिन्न शिविरों व अन्य स्थानों पर वितरित की जा रही खाद्य सामग्री की भी नियमित रूप से चेकिंग कराने के निर्देश दिए, वहीं उन्होंने कावड़ यात्रा मार्ग का भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!