Breaking News

उझानी में बाइक सवारों ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो घायल, साइकिल सवार की हालत गंभीर

Spread the love

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरामालदेव गांव के रहने वाले 55 वर्षीय किसान महेशपाल पुत्र गोकिल पाल उझानी से साईकल द्वारा अपने गाँव जा रहे थे वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के बरेली -मथुरा हाइवे पर सरदार कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार बाइक सवारो ने साइकिल को टक्कर मार दी । जिससे साइकिल चला रहे महेशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए । बताया जाता है हादसे के बाद बाइक गिर गई और बाइक पर सवार दो युवक फरार हो गए वहीं बाइक पर सवार गद्दी टोला का रहने वाला 18 वर्षीय संजू पुत्र दयाराम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों घायलों को लेकर उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची । जहां चिकित्सको ने गंभीर रूप से घायल महेशपाल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया और संजू का प्राथमिक उपचार किया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे महेशपाल के परिजनों ने संजू को मय बाइक के पुलिस को सौंप दिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!