Breaking News

नरैनी के पास अनियंत्रित टेंपो पलटा, छह लोग हुए घायल

Spread the love

नरैनी के पास अनियंत्रित टेंपो पलटा, छह लोग हुए घायल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव नरैनी के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पहुंची उघैती पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा। गांव उघैती निवासी वीरपाल ने बताया शुक्रवार शाम छह बजे एक टेंपो उघैती से सवारी लेकर बिल्सी की ओर जा रहा था। जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। जैसे ही टेंपो हाइवे पर स्थित गांव टिटौली और नरैनी के बीच पहुंचा। तभी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार वीरपाल, माया देवी, महादेवी, वीरवती, मालती देवी, राहुल घायल हो गए। बाकी अन्य लोगों के मामूली चोट आई है। थाना उघैती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी अस्पताल भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …