Breaking News

सपा ने धूमधाम से मनाई अवंतीबाई लोधी की जयंती

Spread the love

*सपा ने धूमधाम से मनाई अवंतीबाई लोधी की जयंती*
********************************

*लखनऊ/बुलंदशहर*। रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती धूमधाम से समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय बुलंदशहर पर जिला अध्यक्ष मतलूब अली की अध्यक्षता में व जिला सचिव रामाशंकर लोधी जी के संचालन में मनाई गई

विचार गोष्ठी आयोजित की गई सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए
रानी अवंतीबाई लोधी एक वीरांगना थीं जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका जन्म 16 अगस्त 1831 को ग्राम मनकेहणी, जिला सिवनी में लोधी राजपूत समुदाय के जमींदार राव जुझार सिंह के घर हुआ था। उन्होंने बचपन से ही तलवारबाजी और घुड़सवारी सीख ली थी और अपने साहस और वीरता के लिए जानी जाती थीं।

सपा वक्ताओं ने रानी अवंतीबाई के जीवन की मुख्य बातों को विस्तार से बताया। उनका विवाह रामगढ़ रियासत के राजकुमार विक्रमादित्य सिंह से हुआ था। जब उनके पति अस्वस्थ हुए, तो उन्होंने राज्य का कार्यभार संभाला और अपनी योग्यता का परिचय दिया।

लॉर्ड डलहौजी की राज्य हड़प नीति के तहत रामगढ़ रियासत को ‘कोर्ट ऑफ वार्ड्स’ के अधीन कर लिया गया था। रानी अवंतीबाई ने इसका विरोध किया और अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया।

उन्होंने अपने आसपास के राजाओं और जमींदारों को अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट किया और क्रांति की ज्वाला फैला दी। उन्होंने मंडला पर आक्रमण किया और कई महीनों तक शासन किया।

रानी अवंतीबाई की सेना अंग्रेजों की सेना के मुकाबले कमजोर थी, लेकिन उन्होंने साहस और वीरता के साथ लड़ाई लड़ी। उनकी कहानी आज भी लोक-काव्यों में नायिका के रूप में प्रचलित है और हमें राष्ट्र निर्माण, शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा देती है जंयती में उपस्थित वरिष्ठ नेता हाजी अख्तर अली चौधरी चन्द्रपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर सभा युवा नेता कोमल गुर्जर एडवोकेट युवा नेता सुहेल अबरार एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा तलत अली उस्मानी अजय विधार्थी जिला उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष महिला सभा समिता सिंह बुलन्दशहर नीतू सिंह जिला महासचिव मजदूर सभा सतीश गौतम किसान नेता राजू अल्वी नगर अध्यक्ष चरन सिंह लोधी युवा नेता ललित लोधी उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग तिलक चन्द लोधी सतपाल लोधी जिला सचिव जोगिंदर सिंह लोधी विवेक गौतम त्रिलोक चन्द अग्रवाल किसान नेता कासिम प्रधान नबाव अली शाह जलाली अफजाल सलमानी चौधरी योगेश पावड़िया पूर्व जिला महासचिव फिरे सिंह प्रजापति प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग चौधरी अनिल सिंह ईन्जियर आदि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!