Breaking News

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मचा हड़कंप

Spread the love

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मचा हड़कंप

सहसवान: अनियंत्रित लोडर वाहन (छोटा हाथी) पलटने से उसमें घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
आठ अगस्त को नगर के मुहल्ला बजरिया निवासी सोनलाल की मृत्यु हो गई थी। लोडर वाहन में सवार होकर एक दर्जन लोग उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने कछला जा रहे थे। गांव सालिक नगला के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे पलट गया था। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए थे। इसमें नगर के मुहल्ला बजरिया निवासी धर्मवीर भी घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर स्वजन इलाज के लिए पहले बदायूं और फिर बरेली ले गए थे। यहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मृत्यु हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। युवक की मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दलित बस्ती का रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार

Spread the loveडीएनटी महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर की कार्रवाई की मांग, आवागमन …

error: Content is protected !!